नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: आगामी छठ पूजा को देखते हुए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त लोको टैंक, मनईटांड़ छठ तालाब एवं बेकारबांध छठ तालाब का जायजा लिया। उन्होंने दीपावाली के पूर्व सभी छठ तालाबों का पूर्ण सफाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक एवं सुपरवाइजर मौजूद थे।