



तिसरी के पूर्व मुखिया के बेटे व छात्र की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल हांसदा के 20 वर्षीय छोटे पुत्र निलेश हांसदा की रांची में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। निलेश हांसदा रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में बीए थर्ड ईयर के छात्र थे।
निलेश हांसदा गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी रांची के लोवाडीह नामकुम में स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में निलेश हांसदा के सिर और कमर में गंभीर रूप से चोट लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
निलेश के पिता नंदलाल हांसदा ने सड़क दुर्घटना की बात पर संदेह जताया है और रांची सदर की पुलिस से इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करने की मांग की है। निलेश का शव घर पहुंचते ही उनकी मां व अन्य परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। निलेश की मां की चीत्कार से पूरा गांव ग़म और शोक में डूब गया। देर शाम को परिजनों और गांव के लोगों द्वारा निलेश का अंतिम संस्कार किया गया ¹।