तिरंगा यात्रा की सफलता को भाजपाइयों ने बनाई रणनीति, 6 से 8 अगस्त तक मंडल स्तरीय बैठक, पूर्व मंत्री अमर बाउरी बोले तिरंगा यात्रा भारतीय जनमानस की एकता का प्रतीक

Advertisements

तिरंगा यात्रा की सफलता को भाजपाइयों ने बनाई रणनीति, 6 से 8 अगस्त तक मंडल स्तरीय बैठक, पूर्व मंत्री अमर बाउरी बोले तिरंगा यात्रा भारतीय जनमानस की एकता का प्रतीक

डीजे न्यूज, धनबाद:

भाजपा के धनबाद जिला कार्यालय में मंगलवार को धनबाद महानगर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा भव्य तरीके से निकालने एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं घनश्याम ग्रोवर ने संयुक्त रूप से किया। संचालन  महामंत्री मानस प्रसून कर रहे थे।

बैठक की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उनकी आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ग ई।

बैठक के दौरान हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा, आगामी 10 अगस्त को सभी मंडलों में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल की साफ सफाई करने,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर 6 ,7 एवं 8 अगस्त को मंडल स्तरीय बैठक तय की ग ई।  सभी मंडलों के लिए दो-दो प्रभारी नियुक्त किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।‌

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि तिरंगा ही हम सबों की पहचान है। देश की आजादी के लिए कई सपूतों ने अपना बलिदान दिया है। तिरंगा यात्रा भारतीय जनमानस की एकता का प्रतीक है।

भाजपा ग्रामीण जिला के प्रभारी झारखंड प्रदेश के नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सहायक होगी। तिरंगा यात्रा न केवल एक जन समूह की एकता का प्रतीक है बल्कि इसने लोकतंत्र के मूल्य, स्वतंत्रता, समरसता और एकता को भी मजबूती से स्थापित किया है।

भारत की आजादी के 79 वें वर्ष को मनाने और राष्ट्र की आजादी के लिए किए गए बलिदानों को याद रखने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के आह्वान पर वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान शुरू किया गया था।‌

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, शेखर सिंह, विकास महतो ,धनेश्वर महतो ,मनोज मिश्रा ,निताई रजवार, विष्णु त्रिपाठी ,रामप्रसाद महतो, फुल जोशी ,राम प्रसाद महतो ,धुर्व हरि , धरणीधर मंडल, योगेंद्र यादव ,प्रियंका देवी, राजेश चौधरी, पंकज सिन्हा, प्रकाश बाउरी ,अभिमन्यु कुमार, आशीष मुखर्जी ,संजय महतो, नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयाँ, पोरेश दास, मनीष साव, समीर साहू, शिवांश कुमार , राजाराम दत्ता, किशोर मंडल,  अरविंद सिंह ,सूरज पासवान पासवान , संजय कुशवाहा, कृष्णा राउत, रंजय सिंह, अवधेश शाह, बच्चा गिरी , रणजीत सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top