बलियापुर में सामाजिक संगठनों ने दिशोम गुरु को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को बलियापुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया।
पहाड़पुर गांव में मुखिया संघ बलियापुर के तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में गणेश महतो, उत्तम चौबे, दिलीप महतो, सुनील महतो, विष्णु महतो आदि ने श्रद्धांजलि दिया। बलियापुर में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रख पूर्व मुख्यमंत्री को नमन किया। उत्पल चौबे, दिलीप गोप, कार्तिक आचार्य, रमेश रजक, साहब राम हेंब्रम, मुमताज आलम तपन महतो आदि थे।