तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : डॉ. शालिनी खोवाला

तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : डॉ. शालिनी खोवाला
स्कॉलर बीएड कॉलेज में निकली “हर घर तिरंगा” यात्रा
देशभक्ति के रंग में रंगा कॉलेज परिसर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत स्कॉलर बीएड कॉलेज बनहत्ती गिरिहीह में गुरूवार को एनएसएस इकाई-1 के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसके द्वारा हम आम नागरिकों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जागृत कर सकते है। देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। तभी हमारा देश ससक्त होगा और हम गौरवान्वित अनुभव करेंगे।

एनएसएस समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर से बनहत्ती मुख्य मार्ग पर पदयात्रा की। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “तिरंगा हमारी शान है,यह हमारा स्वाभिमान है” के नारे गूंजते रहे।

इस दौरान छात्रों ने विभिन्न घरों पर तिरंग बाँधा व राहगीरों को तिरंगा देकर देश भक्ति का संदेश दिया। साथ ही एन.एस.एस. का उद्देश्य को साकार करते हुए युवाओं में सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाया।

इस यात्रा ने छात्रों में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top