टेकलाल महतो की 93वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Advertisements

टेकलाल महतो की 93वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

तोपचांची में प्रतिमा स्थल पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : 

झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महान आंदोलनकारी स्वर्गीय टेकलाल महतो की 93वीं जयंती शुक्रवार को तोपचांची के मानटांड़ चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो के युवा नेता प्रतोष महतो, सचिव नवल किशोर केवट, शिवाजी महतो, मोहन दास, संतोष दास, मूलचंद महतो, प्रदीप महतो, प्रिंस महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

सभी वक्ताओं ने टेकलाल महतो के जीवन संघर्ष, उनके योगदान और झारखंड आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद किया। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन झारखंड की समृद्धि और विकास की कामना के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top