तीन हजार बच्चों का होगा प्रथम चरण का उपचार आज और 13 जुलाई को प्रखंडों में आयोजित होंगे उपचार शिविर

तीन हजार बच्चों का होगा प्रथम चरण का उपचार

आज और 13 जुलाई को प्रखंडों में आयोजित होंगे उपचार शिविर

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत स्क्रीनिंग के दौरान विभिन्न बीमारियों से चिन्हित लगभग 3000 बच्चों के लिए प्रथम चरण (First Line Treatment) का आयोजन किया जाएगा।

सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार RBSK चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में दंत रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग, सुनने संबंधी समस्याएं, क्लब फुट, कटे होंठ (Cleft Lip) सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की गई है। इनमें से कुछ बच्चों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य संस्थानों में किया जा रहा है, जबकि अधिकांश बच्चों का उपचार अभी शेष है।

इन बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई एवं 13 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में प्रथम चरण उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा अथवा उन्नत उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें जिला स्तरीय अस्पताल (District Level Hospital) में रेफर कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

सिविल सर्जन ने सभी RBSK चिकित्सकों एवं शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सूचीबद्ध बच्चों की उपचार शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से भी बच्चों को समय पर अस्पताल एवं शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि प्रत्येक चिन्हित बच्चे को समय पर उपचार मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top