तैराकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी हुए सम्मानित

Advertisements

तैराकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट धनबाद की ओर से बुधवार को सोनारडीह के टंडाबाड़ी स्थित प्रधान कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाघमारा के विभिन्न क्षेत्रों के 50 दिव्यांगजन शामिल हुए।
अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार भुईयां ने की। संचालन गोवर्धन रजक ने कर रहे थे।
तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी राजकुमार रवानी, सुनील वर्मा, रमेश महतो तथा कोकील महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी दिव्यांगजनो के बीच कंबल का वितरण किया गया।
वक्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक  राज कपूर महतो, अध्यक्ष अशोक भुईया, सचिव
गोवर्धन रजक, कोषाध्यक्ष आशा देवी, उप सचिव अजय कुमार पासवान, झारखंड राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य मोहम्मद हारुन राशिद, बड़की बौआ मुखिया भीम लाल रजक, दिव्यांग समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश आजाद, रमेश महतो ,राजकुमार, भोला भुईयां, लखन भुईयां, सूरज कुमार, गोविंद नोनियां, देबु दास, आनंद प्रसाद, पूजा देवी, दीपक महतो, सुरेश यादव, श्याम सुंदर कुमार, निरंजन कुमार, अरुण कुमार विश्वकर्मा, तिलक कुमार, पूर्णिमा देवी, ममता कुमारी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top