



टैक्स बकायेदारों पर नगर निगम सख्त, फोर्स के साथ होगी वसूली
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह नगर निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही में टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नगर निगम क्षेत्र के वे लोग जिन्होंने अब तक होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस शुल्क और पानी का शुल्क जमा नहीं किया है, उनसे बकाया राशि वसूलने के लिए निगम प्रशासन फोर्स के साथ अभियान चलाएगा।
इसको लेकर उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने अपने कार्यालय में निगम कर्मियों के साथ बैठक कर बकाया राशि की वसूली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बकायेदारों से शीघ्र बकाया राशि जमा कराई जाए और यदि कोई भुगतान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उप नगर आयुक्त ने बताया कि इस तिमाही में नगर निगम द्वारा 7 करोड़ 35 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 6 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि शेष बकाया राशि की वसूली के लिए निगम के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति कराई जाएगी, ताकि बकायेदारों से प्रभावी ढंग से वसूली की जा सके और निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा



