Advertisements


स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा पूर्वी मंडल की ओर से विजया मिलन समारोह सह भाजपा कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी ने की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। वही कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया गया। सरकार के इस अभियान को क्षेत्र के हर मंडल, पंचायत एवं गांव तक ले जाने पर जोर दिया गया। मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, मनोज मिश्रा, आशीष मुखर्जी, गोहीराम पाल, मनबोध रवानी, खगेन पांडे, दीपक गोप, राकेश चौबे, सुबल गोराय, पांचो मोदक, दिलीप रजक आदि थे।
