स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Advertisements

स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत शुक्रवार को धनबाद स्टेशन परिसर में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में महाराणा प्रताप ओपन ग्रुप, इंदिरा गांधी ग्रुप, सरोजिनी नायडू ग्रुप, नेताजी ग्रुप, वीर शिवाजी ग्रुप एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 145 स्काउट्स, गाइड्स एवं लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह कार्यक्रम वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी रणधीर कुमार के दिशा-निर्देश एवं उदय कुमार की देखरेख में 15 मई से 05 जून तक आयोजित किया जा रहा हैं।
नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, धनबाद मंडल के जिला आयुक्त  अशोक कुमार कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top