स्वच्छता शपथ के साथ बीसीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ
डीजे न्यूज, धनबाद: स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में मंगलवार को स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसी के साथ बीसीसीएल में 16 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। समारोह में निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
साथ ही, इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने स्वच्छता सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें लेकर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।