



सुशील बने मत्स्य विभाग का सांसद प्रतिनिधि, झारखंड निषाद विकास मंच ने किया सांसद ढुलू को सम्मनित
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):
धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सुशील निषाद को मत्स्य विभाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सुशील के सांसद प्रतिनिधि बनने पर झारखंड निषाद विकास संघ में हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को मंच के पदाधिकारियों ने पुष्प गुछ, अंगवस्त्र देकर सांसद को सम्मानित किया। साथ ही मंच की ओर से सांसद को केवट निषाद राज की स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद ने धनबाद जिला सहित धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सभी निषाद, केवट, धीबर एवं अन्य उपजातियों को मत्स्य पालन सहित अन्य क्षेत्रों में हर संभव मदद करने की बात कहीं। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष किशोर निषाद, केन्द्रीय प्रधान महासचिव रितेश निषाद, केन्द्रीय सचिव राजा निषाद, श्याम विहारी निषाद, शंकर केवट, सुनील निषाद,
संजीत निसाद, रवि निषाद, बिनोद निषाद, राम ईश्वर निषाद, हीरा निषाद, विक्रम कुमार, राजेश कुमार, राजेश धीवर ,बसंत निशाद एवं अन्य उपस्थित थे।

