करम गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
प्रधानखंटा हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को करमा पर्व के मौके पर बृहद करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न गांव से दर्जनों जावा टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से जावा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जो काफी आकर्षक रहा। सफल बनाने में आयोजन समिति के अशोक महतो, उमेश, दीपक, संजय, पंकज, रोहित, भागीरथ, उमेश, आनंद, बबलू, सोमनाथ आदि का योगदान रहा।