सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या को मिला रविन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार 

Advertisements

सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या को मिला रविन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मौसमी भद्रा को रविन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। स्कूल परिवार इस सम्मान से गौरवान्वित है। ईयू मीडिया दिल्ली ने इस पुरस्कार का आयोजन रांची ची के रमाडा होटल में किया था। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, एनएसडीसी और स्किल इंडिया के सहयोग से यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के उन शिक्षाविदों को पहचान दिलाना है जिन्होंने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में बढ़िया कार्य किया है।

प्राचार्या मौसमी भद्रा ने इस सम्मान का श्रेय अपने शिक्षकों, छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान पर स्कूल परिवार को गर्व है। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए यह सम्मान प्रेरित करेगा।

स्कूल के निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह ने प्राचार्या को बधाई दी है और स्कूल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top