सोमवती अमावस्या पर राहगीरों के बीच बांटा गया नींबू पानी शर्बत
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : सोमवती अमावस्या एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सोमवार को श्री श्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने पुल पर राहगीरों के बीच नींबू पानी शर्बत (शिकंजी) का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच समिति की इस पहल से राहगीरों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि समिति विगत कई वर्षों से ग्रीष्मकालीन माह में राहगीरों को राहत एवं सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार शर्बत, छाछ, लस्सी, फल आदि का वितरण करती आ रही है। समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी रमेश तिवारी, बाजार चैंबर के अध्यक्ष पंकज भुवानियां, कालू मानकासिया, श्रीराम चौरसिया, बच्चन शर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव, सचिन कुमार, मंटू खंडेलवाल, छोटू गुप्ता, शानू केडिया, पटल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।