सोहराय पर महिलाओं के बीच राशन का वितरण 

Advertisements

सोहराय पर महिलाओं के बीच राशन का वितरण

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद :

मैथ्स क्लिनिक द्वारा सहदेवा फाउंडेशन के सहयोग से केंदुआटांड़ में सोहराय पर्व के उपलक्ष्य में सामाजिक पहल की गई। इस दौरान लगभग 40 विधवा महिलाओं के बीच सोहराय पर्व मनाने के लिए आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक हर्ष सिंह ने रूपन पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मैथ्स क्लिनिक के संस्थापक शंकर मुर्मू एवं देवानंद हांसदा की अगुवाई में आयोजित हुआ।

मौके पर सीमरन कुमारी, सोनम कुमारी, मनीष, हरिश, आशीष, हर्ष, गुड्डू सहित ग्रामीणों में शिव प्रसाद हांसदा, हेमलाल सोरेन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top