समर्पण एक नेक पहल का 6वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

Advertisements

समर्पण एक नेक पहल का 6वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, एम्बुलेंस सेवा का हुआ शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद : सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” का 6वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स कम्यूनिटी हॉल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में शत्रुघ्न महतो एवं सम्मानीय अतिथि के रूप में बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह का शुभारंभ बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान एवं मंजीत सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के सांसद मद से प्राप्त एम्बुलेंस संस्था की ओर से समाजहित में शुरू की गई । एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो द्वारा फीता काटकर किया किया गया।
अपने संबोधन में सांसद ढुल्लू महतो ने संस्था द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना से प्रेरित ऐसे प्रयास समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा इस बार संस्था को एम्बुलेंस प्रदान किया गया और अगले वर्ष तक एक शव वाहन संस्था को उपलब्ध कराई जाएगी l
संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी जाति, धर्म अथवा वर्ग की सीमाओं से परे मानव जीवन को बचाने का कार्य करता है। संस्था विगत कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है और भविष्य में भी इस सेवा अभियान को और व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के केंद्रीय प्रवक्ता रिंकू भट्टाचार्ज ने किया। समारोह में केंद्रीय सचिव राज गोस्वामी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष बिट्टू चौहान, बोकारो टीम के सलाहकार चंदन चौहान, धीरज सिंह, धनबाद जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर चौहान, बंटी पांडेय, सुजीत मोदी, तपन मंडल, निरंजन चटर्जी, धर्मेंद्र चौहान, राणा बनर्जी, राजू सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान संस्था के रक्तदान अभियान, जनसेवा एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई। साथ ही समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top