समाज और संगठन दोनों के लिए घातक है भ्रष्टाचार: जीएम अनिल कुमार सिन्हा

Advertisements

समाज और संगठन दोनों के लिए घातक है भ्रष्टाचार: जीएम अनिल कुमार सिन्हा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र-9 के बस्ताकोला क्षेत्रीय क्लब में विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की ओर से सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आम नागरिकों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा।

शुभारंभ महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाप्रबंधज  सिन्हा ने सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई ग ई। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी के साथ कार्य करने और भ्रष्टाचार का विरोध करने का संकल्प लिया।

जीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज और संगठन दोनों के लिए घातक है। यदि हम सभी अपने कार्यों में सतर्क, निष्ठावान और जिम्मेदार रहें, तो कार्यसंस्कृति में पारदर्शिता और विश्वास कायम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम न होकर जीवन की निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए, जिसे हर व्यक्ति को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाना चाहिए।
उन्होंने ईमानदारी, आत्मअनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा कर्मचारियों को संदेश दिया कि सच्ची प्रगति तभी संभव है जब हम भ्रष्टाचार से दूर रहकर पारदर्शी प्रणाली को अपनाएँ।
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने नारे, भाषण और विचार साझा कर सतर्कता की महत्ता को और मजबूत किया। इस आयोजन से न केवल कर्मचारियों बल्कि उपस्थित अन्य लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया कि सतर्कता ही सुरक्षित, स्वच्छ और सफल भविष्य की कुंजी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top