स्कूल परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Advertisements

स्कूल परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सेंट मैरी एकेडमी विद्यालय खरखरी में मंगलवार को गरीब, लाचार और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से ठंड के मौसम को देखते हुए यह सामाजिक पहल की गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रबंधन समिति ने निर्णय लिया था कि विद्यालय के आस-पड़ोस में रहने वाले असहाय लोगों को चिन्हित कर उनके बीच कंबल बांटे जाएं। इसके लिए विद्यालय के दो शिक्षकों ने सूची तैयार की थी, जिसके आधार पर चिन्हित लोगों को कंबल प्रदान किया गया।  कंबल वितरण कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
मौके पर उप प्रधानाचार्य सुनील सिंह, बालमुकुंद यादव, अमरजीत कुमार, भोला नाथ चौधरी, सुमित आर्या, विक्की कुमार, सौरभ चटर्जी, अशोक कुमार, मुनमुन मित्रा, रामा मुखर्जी, सीमा कुमारी, बनानी बनर्जी, पिंकी सिंह, कोएना पॉल, अंजली कुमारी, चिंकी कुमारी, देविका चटर्जी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top