सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन और सहयोग को किया याद

डीजे न्यूज, धनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन, सहयोग और अनुभवों को साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. आलोक विश्वकर्मा को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मंजू दास, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. रोहित गौतम, संजू कुमार सहाय, मनोज कुमार मंडल, नारायण रजवार, रामानंद प्रसाद, रणधीर कुमार, राजनिमी मुर्मू सहित सिविल सर्जन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top