सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना उद्देश्य बोरागढ़ में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य स्वागत, फूलों की बारिश और नारों से गूंजा इलाका

Advertisements

सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना उद्देश्य

बोरागढ़ में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का भव्य स्वागत, फूलों की बारिश और नारों से गूंजा इलाका
डीजे न्यूज, धनबाद : जनसंपर्क अभियान के क्रम में बोरागढ़ क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फूलों की बारिश के बीच समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया। धनबाद का मेयर कैसा हो, संजीव सिंह जैसा हो के नारों से बोरागढ़ गुंजायमान हो उठा।
जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर संजीव सिंह ने कहा कि बोरागढ़ की जनता ने जिस स्नेह, सम्मान और समर्थन के साथ मुझे आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। आपका यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी व्यवस्था और हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि अब विकास की नई दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना है, जहाँ हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ और सम्मानजनक जीवन मिले। बोरागढ़ की जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए संजीव सिंह ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन ही आने वाले सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top