Advertisements




सिंह मेंशन में मनाया गया भाई दूज,

विधायक रागिनी ने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सिंह मेंशन में गुरुवार को विधि विधान के साथ भाई दूज मनाया गया। इस दौरान किरण सिंह ने अपने भाई पूर्व विधायक संजीव सिंह और सिद्धार्थ सिंह को तिलक लगाकर भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ किया।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और जीवनभर के साथ का प्रतीक है।
ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूँ कि हर भाई-बहन का रिश्ता यूँ ही स्नेह, आदर और अपनापन से भरा रहे।
वही उन्होंने सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
