Advertisements

सिनीडीह में साइकिल का वितरण
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनीडीह में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत आठवीं कक्षा के सात विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू चौहान, पंचायत समिति प्रतिनिधि भगवान दास, प्रधान शिक्षक लाल मोहन नायक, सहायक शिक्षक रेणुका देवी, केशो गोप, चंचला कुमारी, नीतू नंदा सिंह, वीरेन्द्र कुमार, रोशनी बेगम आदि थे।