सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने अटलजी को किया याद

Advertisements

सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने अटलजी को किया याद

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): सिनीडीह मंडल भाजपा के तत्वावधान में आदर्शनगरी में गुरुवार को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके द्वारा देश हित और गरीबों के कल्याण के लिए उठाए ग ए कदमों की चर्चा करते हुए कहा अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सशक्ति के बुलंदियों को छुआ है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव , जिला परिषद प्रतिनिधि  जितेश रजवार , राकेश त्रिगुणायत , सुकांत भट्टाचार्य अविनाश चौहान, रिकी सरकार, जॉय बनर्जी, बापटू सरकार , तरुण पाल , यमुना रजवार , देबुलाल रजवार, संतोष प्रमाणिक, देबू रजवार, आकाश यादव, रजत चौहान, प्रथम चौहान  ,मंटू रजवार, रंजन कुमार, राजू दा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top