सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर रूकेगी

Advertisements

सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर रूकेगी

डीजे न्यूज, हाजीपुर :

सहरसा और अमृतसर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर किया जा रहा है।

17 अगस्त से अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस आर्दश नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद मार्ग के बजाए आर्दश नगर दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलायी जाएगी अर्थात यह गाड़ी नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर 10.50/1105 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

इसी तरह 18 अगस्त से सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-आर्दश नगर दिल्ली मार्ग के बजाए साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-आर्दश नगर दिल्ली के रास्ते चलायी जाएगी अर्थात यह गाड़ी नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर 13.55/14.10 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top