



श्री राम जानकी ब्याह महोत्सव : तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन गिरिडीह में

डीजे न्यूज, गिरिडीह : श्री राम जानकी ब्याह महोत्सव का आयोजन 23 नवंबर से 25 नवंबर तक प्राचीन सिद्धपीठ श्री महावीर कुटिया मंदिर परिसर, गिरिडीह में किया जाएगा। इस महोत्सव में श्री राम जी की बारात, श्री राम जानकी जी की व्याह झांकी, सजन गोठ और भजन-अमृत वर्षा जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम विवरण
– 23 नवंबर, रविवार: सुबह 9 बजे श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व पगड़ी बंधाई रशम।
– 24 नवंबर, सोमवार: सुबह 9 बजे 24 घंटे का श्रीराम चरित मानस अखण्ड संगीतात्मक पाठ।
– 25 नवंबर, मंगलवार: सायं 5 बजे श्री जानकी जी का कण्यादान पूजन, सायं 5:30 बजे श्री राम विवाह हेतु पूजन-हवन, सायं 6 बजे श्री राम जी की बारात (नगर भ्रमण) व भजन-संगीत संध्या, रात 8 बजे से सजन गोठ।
भजन गायक: आकाश-परिचय दधीचि
