शक्ति कॉलेज में महापुरुषों के जीवनी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता,  अंशु, सुषमा व अंकित ने मारी बाजी 

Advertisements

शक्ति कॉलेज में महापुरुषों के जीवनी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता,

अंशु, सुषमा व अंकित ने मारी बाजी

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:

शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में झारखंड के क्रांतिदूत शहीद शक्ति नाथ महतो की 77वीं जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। झारखंड जेनरल नॉलेज सिलेबस सहित झारखंड के महापुरुष शहीद शक्तिनाथ महतो, विनोद बिहारी महतो, भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित प्रतियोगिता में 42 अंक के साथ अंशु कुमार महतो विज्ञान प्रथम वर्ष (प्रथम), द्वितीय सुषमा कुमारी विज्ञान संकाय द्वितीय वर्ष 38 अंक एवं तृतीय स्थान अंकित कुमार संकाय कला प्रथम वर्ष 34 अंक हासिल किया। विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ झारखंड के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने समाज के दलित, पीड़ित एवं शोषित वर्ग के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।‌ झारखंड निर्माण में सहयोग किया। उनकी जीवनी हमारे लिए प्रेरणादायक हैं। शिक्षा को उन्होंने सबों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मौके पर प्रो मोक्तिउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो , प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top