Advertisements




शिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बलियापुर के लोगों में काफी उत्साह है। शनिवार को श्रद्धालुओं ने संजोत कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांव के शिवालयों की साफ सफाई के साथ मंदिरों का रंग रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को भगवान शिव की बारात की झांकी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है।




