अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कोडरमा जिलाध्यक्ष बने शिव शंकर रजक तो महासचिव रविकांत

0

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कोडरमा जिलाध्यक्ष बने शिव शंकर रजक तो महासचिव रविकांत 

नई कमेटी को प्रदेश व धनबाद कमेटी के नेताओं ने दी बधाई

डीजे न्यूज, कोडरमा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का  कोडरमा जिला में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष शिव शंकर रजक, महासचिव रविकांत कुमार रवि, संगठन सचिव सुभाष चंद्रा,  कार्यालय सचिव सत्यदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष शंकर दयाल, लल्लन प्रसाद यादव, राज किशोर दास, संयुक्त सचिव मनोज चौरसिया, रवि लाल, रामचंद्र ठाकुर व कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार चुने गए। साथ ही प्रेस प्रवक्ता उमेश कुमार सिन्हा, अंकेक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव व शिव शंकर मोदी तथा उप कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार एकल नामांकन रहने के कारण विजय घोषित हुए। राज्य टीम की ओर से राज्य अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, संगठन मंत्री असादुल्लाह, सलाहकार धीरज, अनिल कुमार व मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार उपस्थित थे। साथ ही जिला के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन यादव भी उपस्थित थे। चुनाव आयोग के रूप में गांधी प्रसाद, विवेक रंजन माधव कुमार थे।

कोडरमा चुनाव में विजयी घोषित हुए नई कमिटी को धनबाद जिलाध्यक्ष संजय कुमार, नंदकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, मदन मोहन महतो,विनय रंजन तिवारी, जिला प्रवक्ता नीरज कुमार मिश्रा आदि ने हार्दिक बधाई दी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *