शिक्षकों की कमी पर भड़के आजसू छात्र संघ डीएसडब्लू को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

शिक्षकों की कमी पर भड़के आजसू छात्र संघ

डीएसडब्लू को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, धनबाद: बीबीएमकेयू में एन ईपी के अंर्तगत संचालित एसईसी व वीएसी विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल ने डीएसडब्लू से मिला। संघ नेता विक्की कुमार ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में इन विषयों में शिक्षकों की भारी कमी से अवगत कराया।

छात्र नेता विक्की कुमार ने बताया कि शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा कई विद्यार्थी परीक्षा में असफल हो रहे हैं। छात्र संघ ने यह भी मुद्दा उठाया कि इन पाठ्यक्रमों के नाम पर प्रति छात्र ₹350 की राशि वसूली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है, जो छात्रों के साथ अन्याय है।

डीएसडब्लू  ने इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

छात्र नेता विक्की कुमार ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आजसू छात्र संघ छात्रों के हित में आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष राज हाजरा, भोला पासवान, रौनक राज, राजवर्धन सिंह, मलाया रवानी, सुमित सरदार, आकाश पांडे आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top