शिक्षक संघ की रजत जयंती वर्ष की सफलता को बनाई रणनीति
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठन स्थापना के रजत जयंती वर्ष आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता पर चर्चा एवं निर्णय लिया गया। 29 अक्टूबर
को स्थापना के दिन रजत जयंती समारोह का आयोजन रांची के जैक सभागार में किया जाना है।
21 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
सर्वोच्च न्यायालय में विभिन्न वादों में सभी से सहयोग प्राप्त करने पर सहमति बनी।
अंचल कमिटि के विभिन्न रिक्त पदों को आगामी नवम्बर माह से शीघ्र भरने का निर्देश देने का निर्णय एवं अजप्ता आपके द्वार कार्यक्रम प्रखंड वार चलाकर सदस्यों को जोड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
प्रोन्नति हेतु वरीयता सूची बनाने के लिए विभाग से संपर्क कर मांग करने तथा जिले में कार्यरत सभी शिक्षकों को शामिल करने पर जोर दिया गया।
मौके पर जिला महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त सचिव राजीव कुमार , दिनेश राम, संध्या कुमारी, संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव, सुगंध कुमार, कृष्णा प्रसाद, अरदेनदू कुमार सिंह थे।
शिक्षक संघ की रजत जयंती वर्ष की सफलता को बनाई रणनीति
Advertisements