



शिक्षा पर टीका है राज्य और देश का भविष्य : रामनिवास यादव

उपायुक्त ने नवोदय विद्यालय गांडेय का किया निरीक्षण, छात्रों से की बातचीत
डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को गांडेय प्रखंड के नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है। उपायुक्त ने विद्यालय में रखे उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।



