527 आवेदनों में 121 निष्पादित

527 आवेदनों में 121 निष्पादित

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):मुकुंदा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीओ मुरारी नायक, डीपीआरओ मो. आलम, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 527 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 121 का मौके पर निष्पादन कर दिया गया। निष्पादित आवेदनों में मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र, स्वेटर डिजाइन समेत अन्य कई योजनाएं शामिल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top