Advertisements

शहीद शक्ति के पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में मनी जयंती,
सांसद ढुलू, विधायक रागिनी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में मनाई ग ई। शक्ति के आदमकद प्रतिमा पर धनबाद सांसद ढुलू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, भाजपा के धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, विक्रम पांडेय, संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, महेंद्र महतो, संतोष महतो, सुनील महतो, मनोज महतो, मंटू महतो, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, कृष्णा महतो, अनिल महतो, आशीष कुमार, उस्मान खान, जलाल अंसारी, धर्मेंद्र महतो, झगरू महतो, सुभाष कुमार, राकेश चौधरी, सुनील कुमार राजवंशी, रमेश महतो, जिला प्रदीप वर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। शक्ति की याद में तेतुलमुड़ी में पौधरोपण किया गया।