Advertisements

सीज फायर पर मोदी सरकार की आलोचना से भड़के रालोजपा नेता राजकुमार राज
डीजे न्यूज, गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कुछ लोगों के द्वारा फेसबुक पर भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर पर सरकार की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फेसबुक चलाना और देश चलाना अलग-अलग बातें हैं। राजकुमार राज ने कहा कि आज देश को अपने सरकार और जल थल और वायु सेना पर अभूतपूर्व गर्व है। राज ने आज प्रधानमंत्री के द्वारा आदमपुर एयर बेस पर जाकर सैनिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए देश के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही देश के सैन्य बलों और भारत की सरकार को कूटनीति के साथ साहसिक कदम उठाने और पाकिस्तान को घुटने टिकवाने के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है।