सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में भी गोल धनबाद के छात्रों ने लहराया परचम

Advertisements

सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में भी गोल धनबाद के छात्रों ने लहराया परचम

केमिस्ट्री में सौ में सौ अंक प्राप्त कर टॉपर बने कृष्णा गोयल

रिद्धिमा ने बायोलॉजी में 100 में 98 अंक प्राप्त किए

अपीयरिंग रहते हुए ही मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं में भी अच्छे स्कोर के साथ सफलता प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं छात्र : संजय आनंद

डीजे न्यूज, धनबाद : आईसीएसई और झारखंड बोर्ड के बाद अब सीबीएसई द्वारा जारी 10+2 के परिणामों में भी गोल धनबाद के छात्रों ने परचम लहराया है। गोल धनबाद के अनेक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि यदि सही दिशा-निर्देश में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पूरी लगन और निष्ठा के साथ किया जाए, तो साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल कर सकते हैं।
विदित हो कि इस वर्ष सीबीएसई द्वारा जारी 10+2 परीक्षा परिणामों में पिछले वर्षों की तुलना में कॉपियों की जांच अधिक कड़ाई से की गई है। इसके परिणामस्वरूप इस वर्ष पूरे देश में सफलता का प्रतिशत भी कम रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना काबिले-तारीफ है। सफल छात्रों में कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि रिद्धिमा ने बायोलॉजी में 100 में 98 अंक प्राप्त किए।

गोल धनबाद केंद्र के निदेशक संजय आनंद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इनमें से कई छात्र अपीयरिंग रहते हुए ही मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं में भी अच्छे स्कोर के साथ सफलता प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।

टेस्ट सीरीज के साथ-साथ मेडिकल अभ्यर्थियों को हर प्रकार का तकनीकी एवं मानसिक सहयोग पूरी तरह निःशुल्क दे रहा गोल

गोल संस्थान धनबाद के अकादमिक हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने जानकारी दी कि री-नीट को लेकर गोल संस्थान में टेस्ट सीरीज के साथ-साथ मेडिकल अभ्यर्थियों को हर प्रकार का तकनीकी एवं मानसिक सहयोग पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है, जो सफलता के साथ-साथ बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top