Advertisements

सीआरपीएफ के डीआइजी ने किया प्रधानखंटा कैंप का निरीक्षण
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
सीआरपीएफ परिचालनिक रेंज बोकारो के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बुधवार को प्रधानखंटा स्थित सीआरपीएफ 154 वाहिनी कैंप का दौरा किया। इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी समेत कैंप के अन्य पदाधिकारियों ने डीआइजी का स्वागत किया। डीआइजी ने बटालियन के परिचालन, कार्यवृत्ति एवं भविष्य की योजनाओं को बताया। साथ ही नक्सल विरोधी अभियान से संबंधित मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर कैंप परिसर में सामूहिक पौधरोपण भी किया गया। डीआइजी ने वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक होने की जरूरत बताया। डीआइजी का प्रधानखंटा स्थित वाहिनी कैंप में यह प्रथम दौरा था। मौके पर वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।