सांसद ढुलू का प्रयास लाया रंग, धनबाद को मुंबई के लिए मिली नई साप्ताहिक ट्रेन 

Advertisements

सांसद ढुलू का प्रयास लाया रंग, धनबाद को मुंबई के लिए मिली नई साप्ताहिक ट्रेन 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति से धनबाद से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (03379/80 DHN-LTT-DHN) को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 24 जून तक संचालित होगी, जिससे धनबाद और आसपास के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों को होगा फायदा

धनबाद से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है, जिसमें कामगार, व्यापारी, छात्र और मरीज शामिल हैं। अब उन्हें सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रा सुगम और सुलभ होगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को धनबाद से और प्रत्येक गुरुवार को मुंबई से चलेगी।

धनबाद-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस (03379/80) का विवरण

03379 धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस: प्रत्येक मंगलवार (08.04.25 – 24.06.25)

03380 एलटीटी-धनबाद एक्सप्रेस: प्रत्येक गुरुवार (10.04.25 – 26.06.25)

कोच व्यवस्था : 22 कोच (स्लीपर व सामान्य डिब्बे)

प्रमुख ठहराव : कटिहार, पटना, इटारसी, जबलपुर, भुसावल आदि

यात्रा अवधि : लगभग 37 घंटे

सांसद ढुलू महतो ने जताया आभार, कहा–धनबाद के लिए और ट्रेनें लाने का रहेगा प्रयास

सांसद ढुलू महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि धनबाद-मुंबई ट्रेन की मांग वर्षों से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। यह ट्रेन धनबाद के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत होगी।

सांसद ने यह भी कहा कि आगे और रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि धनबाद से अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नई ट्रेन सेवाएं जल्द शुरू कराई जाएंगी।

यात्रियों में खुशी, धनबाद से मुंबई की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

नई ट्रेन की घोषणा से धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में खुशी की लहर है। यह ट्रेन नौकरीपेशा, मजदूर और व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। यात्री संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सांसद ढुलू महतो और रेल मंत्रालय का धन्यवाद किया है।

अब धनबाद से मुंबई तक की यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top