संक्षिप्त खबरें:-
सीओ ने पूर्व विधायक से की भेंट
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर सीओ मुरारी नायक सोमवार को सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीओ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
भेंट के दौरान झारखंड आंदोलनकारी के सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज भी अंचल अधिकारी उनके हाथों से प्राप्त किए।
इस अवसर पर राकेश कुमार मलिक एवं राहुल कुमार बाउरी भी उपस्थित रहे।
—————————————
झारखंड आंदोलनकारी मो शमीम की मनी पुण्यतिथि
बलियापुर: बलियापुर चौक में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व शेख बिरादरी इस्लाहिया कमेटी पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व मो शमीम की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे समाज के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, निर्मल रजवार, अब्दुल कादिर, मो शमीम, नादिर समस, अनवर अली खान, नरेश हेम्ब्रम, मो अकबर, मो सलीम, राजेंद्र हेंब्रम, रमेश महतो, मनोज मल्लिक, सुखलाल किस्कू, रज्जाक अंसारी,लतीफ अंसारी, त्रिलोचन महतो, पिंटू हांसदा,शेख खातीर मौजूद थे।