Advertisements

संगठनात्मक अभियान को गति देने का निर्देश
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
परसबनिया के मोदीडीह गांव में शुक्रवार को भाकपा माले की बैठक हुई। अध्यक्षता सुधीर महतो ने की। सांगठनिक अभियान के तहत अधिकाधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही 28 जुलाई को चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा की ग ई। बैठक में मनोज रवानी, गोपाल गोराय, ओम प्रकाश राय, फूलचंद बाउरी, रासु कुंभकार, काली बनर्जी आदि थे।