सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, गायब थे कई डॉक्टर  

Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, गायब थे कई डॉक्टर 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी का गुरुवार को निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर, दवा स्टोर, एमटीसी और ओपीडी की व्यवस्थाओं की जांच की। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से भी बात की और इलाज के बारे में जानकारी ली। सिविल सर्जन ने यह भी सुनिश्चित किया कि जननी योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ सभी मरीजों को मिले। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि विभाग का लक्ष्य सभी लोगों तक पहुंचना है। इस दौरान कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। सिविल सर्जन ने उपस्थित पंजी में अटेंडेंस काटा तथा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर श्रवण कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ अभिषेक मुखर्जी डॉ नीतीश पांडे, डॉ विजय वर्मा, बीपीएम सतीश कुमार सुमन व अन्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top