साक्षर गिरिडीह की दिशा में एक और कदम

Advertisements

साक्षर गिरिडीह की दिशा में एक और कदम

जिला संसाधन समूह के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गिरिडीह प्रखंड सभागार में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला संसाधन समूह के सदस्यों को साक्षरता के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव मुकुल राज एवं राज्य नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार निराला ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुकुल राज ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्यों को प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ऑनलाइन सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी करनी होगी ताकि अभियान को मजबूती मिले।

प्रशिक्षण सत्र का सफल संचालन एसआरजी प्रशिक्षक संजीव कुमार एवं मनोज कुमार यादव ने किया। राज्य नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार निराला ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि, साक्षरता की वर्तमान स्थिति, गिरिडीह का लक्ष्य एवं जन चेतना केंद्र की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि साक्षरता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

प्रशिक्षक संजीव कुमार ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 में गिरिडीह जिले के 1,49,440 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी शिक्षकों और अधिकारियों की महती भूमिका होगी।

प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी (बगोदर), स्वप्न कुमार मंडल, अशोक कुमार (बिरनी) सहित सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला संसाधन समूह के सदस्य, कंप्यूटर ऑपरेटर, एवं साक्षरता हितधारक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top