साहसी पायलट स्मित मच्छर की तस्वीर बनाकर किया सम्मान, सरकार से की उचित सम्मान देने की मांग 

साहसी पायलट स्मित मच्छर की तस्वीर बनाकर किया सम्मान, सरकार से की उचित सम्मान देने की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी को धनबाद के कलाकार रमेश ने अपनी कला के माध्यम से कैनवास पर उतारा है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर रमेश ने स्मित मच्छर की तस्वीर बनाकर उनके अदम्य साहस को सलाम किया।इस दौरान कलाकार रमेश ने कहा कि घायल अवस्था में होने के बावजूद स्मित मच्छर ने अपने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए 170 लोगों की जान बचाई। उनका यह साहस सभी के लिए प्रेरणादायक है। रमेश ने अपनी कलाकृति के माध्यम से उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।वहीं यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनंद ने भी कलाकार रमेश को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में साहस और मानवता का परिचय देने वाले स्मित मच्छर को सरकार की ओर से उचित सम्मान मिलना चाहिए। ऐसे साहसी लोगों का सम्मान समाज के साथ-साथ देश के लिए भी गौरव की बात है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top