सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुलेट महतो की मौत

Advertisements

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुलेट महतो की मौत

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंटा के चालधोवा के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 33 वर्षीय बुलेट महतो की मौत हो ग ई। मृतक बलियापुर के कालीपुर गांव का निवासी था। वह बरमुंड़ी स्थित अपने मामा के घर में रहता था। घटना के दिन वह जगदीश गांव स्थित अपनी बहन के यहां जाने के लिए बाइक से निकला था। चालधोवा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना कैसे घटी इस बारे में लोग विशेष कुछ नहीं बता पा रहे हैं। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा रहा। जब लोगों की नजर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी ग ई। पुलिस वहां पहुंची और उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल ले ग ई, जहां डॉक्टर ने जांच के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पत्नी अमिता देवी, दो छोटी-छोटी पुत्रियां तथा पिता सुधीर महतो एवं माता फेंकनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव कालीपुर गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। परिजन दहाड़ मार मार कर रो रहे थे। लोग उन्हें ढाढस बंधा रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top