



सादगी के प्रतीक थे देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद

डीजे न्यूज, पलामू: राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनाबाद पलामू के परिसर में बुधवार को प्रथम राष्ट्रपति डा० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई ग ई। शिक्षक व विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रथम राष्ट्रपति की जीवनी से संबंधित बच्चों से दस दस प्रश्न पूछे गये। वर्ग आठ के अमित कुमार, प्रियांशु कुमार, खुशी कुमारी, शिफा आफरीन , वर्ग छह के आकाश कुमार ने सही जवाब दिये। सबको पुरस्कृत कर उत्साहवर्द्धन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वे कुशाग्र बुद्धि के थे। विद्यार्थी जीवन में सदैव प्रथम स्थान ग्रहण किये हैं। राजेंद्र बाबू हमेशा सादा जीवन के हिमायती रहे। उन्होंने कभी भी पहनावा पर विशेष जोर नहीं दिये। उनके बताये सिद्धांतों पर चलना ही, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वक्ताओं में एच एम कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, मुहम्मद जुबैर अंसारी, राजेश सिंहा, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश आदि शामिल थे।
