रूद्र महायज्ञ व भागवत कथा के निमित भीमकनाली में निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisements

रूद्र महायज्ञ व भागवत कथा के निमित भीमकनाली में निकली भव्य कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):भीमकनाली कॉलोनी स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर  में आयोजित सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर परिसर से 308 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर बाघमारा, डुमरा होते हुए सायरबांध तालाब पहुंची। यहां रायपुर छत्तीसगढ़ से आये यज्ञाचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरण कराया गया। शाम को यज्ञाचार्य द्वारा मण्डप प्रवेश, अग्नि मंथन के साथ अनुष्ठान एवं संध्या आरती किया गया। यजमान मुरारी गुप्ता पत्नी गीता देवी,  राजेश गुप्ता पत्नी मंजू देवी,  रौशन झा पत्नी नेहा देवी,  विमल रजवार पत्नी शोभा देवी, कृष्णदेव प्रसाद पत्नी रेखा देवी थे। कलश यात्रा के दौरान ढोल नगाड़े की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। राधा कृष्ण की झांकी ने श्रद्दालुओं का मन मोह लिया।


कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो व उनकी धर्मपत्नी डोली देवी, चन्द्रिका सिंह,  चंदन गुप्ता, अंशु प्रिया, लायंस क्लब बाघमारा सेंटेंनियल अध्यक्ष शशिकांत शरण, सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, लायन विनोद मिश्रा, बच्चू राय, सुधीर पाण्डेय, मनोज राय, चंदन गुप्ता, गोपाल सिंह, गौतम पांडेय, कन्हैया कुमार, मनोज सिंह, राहूल यादव, जीतेन्द्र नायक, गोपाल रवानी राहूल पांडेय, उदय शंकर दुबे, चंदन हाजरा, सुनील गुप्ता आदि थे।
मंगलवार को वेदी पूजन एवं हवन आहूति, संध्या आरती आदि अनुष्ठान किया जायेगा। गुरूवार को वेदी पूजन एवं हवन आहूत्ति तथा एक हजार एक  बातियों  से महाआरती  किया जायेगा, जिसके बाद महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। शनिवार को वेदी पूजन एवं यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। दोहपर से बह्मण भोजन के बाद महाभंडारा के साथ रूद्र महारुद्र यज्ञ का समापन किया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top