रंजीत के शव के साथ किया सड़क जाम, हत्या से झरिया में उबाल

0

डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया के ऊपर कुल्ही समीप एमआरएफ टायर शोरूम संचालक रंजन साव के अनुज रंजीत साव की बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने रंजीत साव के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर शनिवार की सुबह आठ बजे शव के साथ सिंदरी-धनबाद मुख्य मार्ग ऊपर कुल्ही के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही झरिया थानेदार पंकज कुमार झा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा बूझा कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों के सामने प्रशासन का नहीं चला। आक्रोशित लोगों ने सड़क में टायर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि सारे सबूत हाथ में लग जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ कर उसे फांसी की सजा दे। आक्रोश देख पुलिस भी वहां से हट कर किनारे खड़ी हो गई। वरीय अधिकारी का इंतजार करने लगी। सड़क जाम करने में साहू समाज के साथ भाजपा नेता सहित आसपास के अन्य लोग मौजूद थे।
—-
सभी कैमरे की हो रही जांच : पुलिस दुकान से लेकर कतरास मोड़ तक लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी रही। पुलिस सूत्रों की माने तो कैमरे में पुलिस को कई सुराग भी मिले हैं परंतु अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस अपराधी के भागने वाले रास्ते में जितनी भी सीसीटीवी कैमरे लगे है उसे भी खंगालने में जुटी हुई है।

घटना के बाद ग्रामीण एसपी को छोड़ नही पहुंचे कोई अधिकारी :
व्यापारी रंजन साव व उसके भाई रंजीत साव कम समय में एक नामचीन व्यापारी बन गए थे। रंजीत की हत्या के बाद से कोई वरीय अधिकारी मामले की जांच करने झरिया नही पहुंचे हैं। शुक्रवार की शाम ग्रामीण एसपी रिष्मा रामेशं मामले को लेकर झरिया थाना पहुंची थी। लोगों ने बताया कि इस प्रकार की हत्या के बाद भी पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी माैके पर नही पहुंचे से कई सवाल उठ रहे हैं।
—-
अपराधियों ने दिया प्रशासन को चुनौती :
इन दिनों अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। अपराधी को कैमरे की जानकारी होने के बाद भी उसने मास्क का प्रयोग नही किया। खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। वही पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी रही।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *