अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में योगेंद्र महतो की भूमिका अहम: हरिप्रसाद पप्पू

0

 

डीजे न्यूज धनबादः
शनिवार को मनईटांड़ बस्ती में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय योगेंद्र महतो की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी दाशीया देवी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद सभी ने एक-एक कर माल्यार्पण किया। पुण्यतिथि में मुख्य रूप से उपस्थित मासस के केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू हुए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय योगिंदर महतो एक सच्चे समाजवादी सोच के व्यक्ति थे। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में उनकी भूमिका को हम कभी नहीं भूल सकते।

मौके पर पूर्व पार्षद गणपत महतो, निवर्तमान पार्षद निर्मला देवी, पूर्व पार्षद मदन महतो, मायुमो जिला सचिव राणा चट्टराज, जयलाल महतो, आलो चट्टराज, सृष्टि महतो, सनी सिन्हा, संजय रवानी, राजू सोनकर, कमल महतो, रंजीत सोनकर आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *