प्रसिद्ध अधिवक्ता व झारखंड आंदोलनकारी नारायण महतो नहीं रहे

0

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के प्रसिद्ध अधिवक्ता व झारखंड आंदोलनकारी नारायण महतो का शुक्रवार की देर रात विष्टि पाड़ा स्थित आवास पर निधन हो गया। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के करीबी मित्र रहे नारायण महतो झारखंड पार्टी के टिकट पर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे। धनबाद समेत पूरी उत्तरी छोटानागपुर में तेली समाज को संगठित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
अखिल भारतीय तैलिक महासभा के संरक्षक बलदेव महतो ने बताया कि नारायण बाबू
तेली समाज के पुरोधा थे। वह समाज के धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के स्तंभ माने जाते थे। उनके निधन से समाज ने आज एक बहुत बड़े नेता को खोया है। इसे पूरा कर पाना असंभव है। इन्होंने समाज को काफी लंबे समय तक अपना समय, सहयोग और साथ दिया है। 1967 में ग्राम तुमादाहा गोविंदपुर धनबाद में तेली कल्याण समिति को उन्होंने स्थापित किया था। हरदम समाज को जगाने में इनका योगदान रहा है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *